
महानदी के गुड़ेहा घाट में चल रहा था खेला, विजयराघवगढ़ पुलिस ने दबिश देकर की धरपकड़
संदेश जगत कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा और उनकी पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा दबिश देकर कारोबारियों के रेत से भरी चार ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा द्वारा बताया गया कि जिला दण्डाधिकारी कटनी द्वारा थाना क्षेत्र स्थित महानदी से रेत उत्खनन एवं परिवहन हेतु कोई वैध कंपनी नहीं होने से रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाई गई है। प्रतिबंध के बावजूद रेत माफिया अवैध रूप से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।दिनांक 28- 29 मै 2026 की दरम्यानी रात महानदी के गुड़ेहा घाट में कुछ ट्रेक्टरों के द्वारा अवैध रूप से नदी से रेत निकालकर परिवहन करने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने की आहट मिलने पर चालक मौके पर ट्रेक्टर छोड़कर भाग गये। पुलिस की टीम ने मौके से चार ट्रैक्टर ट्राली क्रमशः ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 54 जेडीसी 9386, बिना नंबर ट्रैक्टर जिसका चेसिस नंबर एमबीएनपीएफएफबईटीएनएम 12350 इंजन नंबर एनटीएम 7केएई 0037, बिना नंबर ट्रेक्टर जिसका चेसिस नंबर एमबीएनएएएयूजीएएलआरएम 02059 इंजन नंबर आरएलएम4वाईएए0116, बिना नंबर का ट्रेक्टर जिसका चेसिस नंबर बीजेडजेएसटी 619209एसएम इंजन नंबर 3100एफएल73ए613959एफ3 जब्त किए जिनमें अवैध रेत भरी हुई थी। धारा 106 बीएनएसएस के तहत उक्त वाहनों को जब्त करने के साथ ही पुलिस द्वारा धारा 4/21 खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक जयराम साकेत, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल, मुखबिर, स्वतंत्र साक्षियों की मुख्य भूमिका रही।









