विजयराघवगढ़ में राम राजा पर्वत पहुंचे रामलला हम आयेंगे का नारा देने वाले बाबा सत्यनारायण मौर्य

चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों ने निर्माणाधीन हरिहर तीर्थ धाम स्थल का किया निरीक्षण, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दी विस्तृत जानकारी

संदेश जगत कटनी। बाबरी ढांचा नेस्तनाबूत करने और राममंदिर निर्माण के लिए चलाए गए राम जन्म भूमि आंदोलन के समय राम लला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देने वाले बाबा सत्यनारायण मौर्य विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के आमंत्रण पर विजयराघवगढ़ पहुंचे। यहां रामराजा पर्वत पहुंच कर उन्होंने निर्माणाधीन हरिहर तीर्थ धाम स्थल का निरीक्षण किया। चित्र और मूर्तिकला की हस्तियों का स्वागत करते हुए विधायक श्री पाठक ने हरिहर तीर्थ धाम की परिकल्पना, भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति सहित विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना, भव्य मंदिर के निर्माण आदि के संकल्प और रूपरेखा आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां दीं। बाबा सत्यनारायण मौर्य के साथ प्रतिमा विज्ञान के विशेषज्ञ एवं मूर्तिकार दिनेश शर्मा भी पहुंचे । अपने चित्र, कविता और संगीत के द्वारा राष्ट्र जागरण के कार्य में लगे हुए बाबा सत्यनारायण मौर्य एक लेखक, संगीतकार, गीतकार, कुशल वक्ता और सिद्धहस्त चित्रकार हैं। उनके साथ रामराजा पर्वत पहुंचे दिनेश शर्मा प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने हरिहर तीर्थ के दिव्य प्रकल्प के निर्माण कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए दोनों मूर्धन्य कलाकारों के साथ सांस्कृतिक धरोहर और तीर्थ की भव्यता से निर्माण को लेकर सार्थक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपने अपने सुझाव भी दिए। विधायक श्री पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि हरिहर तीर्थ क्षेत्र के निर्माण से विजयराघवगढ़ क्षेत्र पर्यटक स्थल बनेगा तो वहीं रोजगार के नए आयाम भी स्थापित होंगे। खास बात यह है कि लोगों को चारों धाम के दर्शन हरिहर तीर्थ धाम में ही मिल सकेंगे। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा, मंडल महामंत्री श्री राम सोनी, कैमोर नगर परिषद के उपाध्यक्ष संतोष केवट, अजय शर्मा, अरविंद बड़गैयां, जयवंत सिंह चौहान, अनिल शर्मा गुड्डू, गुड्डा परोहा, मंडल महामंत्री आशुतोष सराफ, अल्ताफ भाई छोटे चाचा, अंकित सिंह बघेल, विवेक सिंह, दीपचंद रजक, सुशील साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें