कच्चे मकान में घास फूस के अंदर छिपी थी अवैध शराब की खेप, कैमोर पुलिस ने मारी रेड
72 हजार रुपए कीमती मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्त में, दूसरे की तलाश जारी
संदेश जगत कटनी। ऑपरेशन शिकंजा चलाते हुए मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश एसपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस को दिए गए हैं। इसी कड़ी में कैमोर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष शर्मा और उनकी टीम द्वारा ग्राम जमुआनीकला में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जमुवानी कला में संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में अपने कब्जे में अवैध देशी शराब रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी द्वारा एक टीम बनाकर मुखबिर सूचना तस्दीक हेतु टीम को रवाना किया। टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर पता तलाश की जा रही थी तभी एक संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। संदिग्ध से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू पिता दिलदार सिंह उम्र 36 वर्ष नि. जमुवानी कला थाना कैमोर का निवासी होना बताया। संदिग्ध से अवैध शराब के बारे में पूछे जाने पर बाहर वाले कच्चे मकान की परछी में शराब रखी होना बताया। जिसे साथ लेकर तलाश करने पर कच्चे वाले मकान की परछी में घांस फूस के पीछे भारी मात्रा में खाकी रंग के कार्टूनों में छिपाकर शराब रखी पाई गई। मौके पर कुल 14 कार्टून में कुल 700 पाव देशी प्लेन व मसाला के जिनकी कुल मात्रा 126 लीटर व कीमत 72000 रू होना पाई गई है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि खलवारा बाजार कैमोर का रहने वाला रोहित सिंह उर्फ पौहा ने उक्त शराब को गाड़ी से लाकर मेरे घर में रखा था। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर रोहित सिंह उर्फ पौहा को मामले में आरोपी बनाया गया है जिसकी पता तलाश जारी है। गिरफ्त में आए आरोपी सुरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू पिता दिलदार सिंह उम्र 36 वर्ष नि. जमुवानी कला को न्यायालय पेश किया गया है। रोहित सिंह उर्फ पौहा नि. खलवारा बाजार कैमोर जिला कटनी (फरार) है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कैमोर निरी. आशीष कुमार शर्मा, उनि. दिनेश करौसिया, सउनि. अखिलेश कुमार मिश्रा, प्र.आर संतोष कटारिया, आर. विनोद कुमार, अजीत तिवारी, अंकुल बागरी, विकास पुरी की टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।










