बड़वारा जंगल में बिछती थी बिसात, तास के पत्तों से लगती थी रुपयों की बाजी, जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश रीठी में एंबुलेंस के इंतजार में दर्द से तड़पता रहा घायल युवक, रीठी अस्पताल के गेट पर घंटों इंतजार ऐतिहासिक नगरी पुष्पावती में हुई काव्य वर्षा, ख्यातिलब्ध कवियों ने शानदार रचनाओं से बांधा शमां खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह कुठला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा

नवरात्र का दूसरा दिन: भूमि प्रकट पाली वाली माता के मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विधि विधान से हुए मां जगदम्बा की पूजा अर्चना, गूंजे जयकारे

संदेश जगत कटनी। रीठी मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन से ही धूम मची हुई है। भक्त आदिशक्ति की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं देवी मंदिरों सहित जगह-जगह धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कहीं देवी भक्तें हो रहीं हैं तो कहीं जागरण। चैत्र नवरात्रि पर्व को बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सहित सभी में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी जगतजननी की भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना करने में जुटे हुए हैं। तो वहीं रीठी जनपद की ग्राम पंचायत लालपुरा के पाली गांव में विराजमान प्रसिद्ध भूमि प्रकट मातारानी का मंदिर भी इन दिनों आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां बैठकी के मौके पर माथा टेकने श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। लोगों का मानना है कि पाली वाली भूमि प्रकट मां जगत जननी अपने हर भक्तों की मनोकामना भी पूरी करती हैं। बताया गया कि पाली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष पंचमी से मेला भी लगता है। दुकानदार दूर-दूर से अपनी दुकानें लेकर पहुंचते हैं। बताया गया कि नवरात्र पर्व की पंचमी को लगने वाला यह मेला पूर्णिमा तक लगता है। मेला पर्व की नवमी को पूरे सबाब पर रहता है। जवारा विसर्जन के साथ नवमी को पूरी रात मेला भरता है, जिसमें दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। पर्व को लेकर मां भगवती का विशेष श्रृंगार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह