बिलहरी पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा, की कार्यवाही
कटनी। तास पत्तों के माध्यम से हार जीत का दांव लगाने में मशगूल जुआरियों को पकड़ कर बिलहरी पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बिलहरी पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। मुखबिर द्वारा थाने में सूचना दी गई थी कि बिलहरी के बाजार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। एसपी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय द्वारा प्रधान आरक्षक संतोष, भरत विश्वकर्मा, सौरभ जैन आदि की टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। यहां तीन लोगों को तास पत्तों से रुपयों की बाजी लगाते हुए पकड़ा गया। जुआरियों के कब्जे से तास पत्तों के अलावा नकदी 5550 रूपये जब्त किए गए। पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।