पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

रीठी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक घायल

डायल 112 और पुलिस की तत्परता से बची जान

रीठी। दमोह मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही बड़ा हादसा कराने वाली थी, लेकिन समय पर पुलिस और डायल 112 की सक्रियता से एक व्यक्ति की जान बच गई। मामला कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई कॉलेज के पास का है, जहां एक अज्ञात वाहन ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर अचानक हुई, जिससे पिकअप चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना की डायल 112 टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। घायल चालक को प्राथमिक सहायता देते हुए तत्काल रीठी शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। समय पर उपचार मिलने से घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसकी जान बच सकी। हादसे के बाद कटनी–दमोह मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। जाम की सूचना मिलते ही रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ प्रधान आरक्षक शमशेर सिंह, प्रधान आरक्षक राम पाठक एवं आरक्षक अमन सिंह ने स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर कुछ ही समय में यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया। वहीं अज्ञात वाहन, जिसने टक्कर मारी, उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने डायल 112 और रीठी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो घायल चालक की जान को खतरा हो सकता था। यह घटना एक बार फिर मुख्य मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और अज्ञात वाहन चालकों पर सख्ती की आवश्यकता को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें