बड़वारा जंगल में बिछती थी बिसात, तास के पत्तों से लगती थी रुपयों की बाजी, जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश रीठी में एंबुलेंस के इंतजार में दर्द से तड़पता रहा घायल युवक, रीठी अस्पताल के गेट पर घंटों इंतजार ऐतिहासिक नगरी पुष्पावती में हुई काव्य वर्षा, ख्यातिलब्ध कवियों ने शानदार रचनाओं से बांधा शमां खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह कुठला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा

बड़वारा जंगल में बिछती थी बिसात, तास के पत्तों से लगती थी रुपयों की बाजी, जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश

बड़वारा जंगल में बिछती थी बिसात, तास के पत्तों से लगती थी रुपयों की बाजी, जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश

हार जीत का दांव लगाते हुए 13 जुआरी गिरफ्तार, 8 फरार, नकदी रुपए और मोटरसाइकिलों सहित 12.85 लाख रुपए की जब्ती ने खोली स्थानीय थाने की पोल, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

संदेश जगत कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम भदौरा (मझगवां क्षेत्र) के घने जंगल में महुआ पेड़ के नीचे लंबे समय से संचालित हो रही जुए की बड़ी फड़ पर पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने सीधे दबिश दे दी। इस कार्रवाई ने जहां एक तरफ 13 जुआरियों को रंगे हाथों सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय बड़वारा थाना पुलिस और थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। सूत्रों और शुरुआती जानकारियों के मुताबिक, इस घने जंगल में जुए की यह महफिल कोई एक-दो दिन से नहीं, बल्कि हर रोज नियमित रूप से सजती थी। जुआरियों के ऐश-ओ-आराम और खेल के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बाकायदा उजाले के वास्ते एलईडी लाइट तक की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। इस फड़ पर सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि विशेष रूप से कटनी शहर से भी शातिर जुआरी अपनी गाड़ियों से दाव लगाने पहुंचते थे। इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार की भनक स्थानीय पुलिस को न लगना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, यह कार्रवाई 31 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 11:45 बजे (23:45 बजे) की गई। इस संबंध में थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 643/26, धारा 112(2) बीएनएस एवं 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 80,500 रुपए नगद, 04 गड्डी ताश पत्ते, प्लास्टिक की पन्नी, एलईडी लाइट, आरोपियों के मोबाइल फोन तथा जुआरियों द्वारा प्रयुक्त की जा रही 08 मोटर साइकिलों (क्रमांक एमपी 21 एम एस 0864, एमपी 21 जेडए 2720, एमपी 21 जेडबी 3081, एमपी 21 जेडएच 9350, एमपी 21 एस 2594, एमपी 21 जेडएच 3022, एमपी 21 जेडए 4125, एमपी 21 जेडएफ 2892) को जब्त किया है। जप्तशुदा कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत 12,85,700 रुपए आंकी गई है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 13 जुआरियों को धर दबोचा, जिनके नाम क्रमशः अनामिक बनर्जी (34 वर्ष), निवासी रबर फैक्ट्री रोड, गौतम बधवा, थाना कोतवाली, प्रिंस पाण्डेय (21 वर्ष), निवासी- रबर फैक्ट्री रोड, देशहाई माता मंदिर, थाना कोतवाली, अंकित बरगाही (22 वर्ष), निवासी- रबर फैक्ट्री रोड, देशहाई माता मंदिर, थाना कोतवाली, जुनैद खान (32 वर्ष) निवासी- तिलक कॉलेज, प्रेमनगर, थाना एनकेजे, राज निषाद (32 वर्ष) निवासी- बड़ी खिरहनी, दुर्गा चौक, मुकेश कुमार पटेल (26 वर्ष), निवासी- कंटगीकला, पुष्पराज सिंह (43 वर्ष), निवासी- राजीव गांधी वार्ड, गोल्डन स्कूल के पास, थाना कोतवाली, बसंत शर्मा (58 वर्ष) निवासी- एनकेजे मेन मार्केट, संजय बारसकर (53 वर्ष), निवासी- संतनगर, थाना कोतवाली, संदीप गुप्ता (41 वर्ष), निवासी- गायत्री नगर, थाना कोतवाली, बल्ली निषाद (50 वर्ष), निवासी- खिरहनी फाटक, थाना कोतवाली, अजय साहू (39 वर्ष), निवासी- शास्त्री कॉलोनी, थाना कोतवाली, आनंद निषाद (42 वर्ष), निवासी- खिरहनी फाटक वार्ड नंबर 13, थाना कोतवाली हैं। कार्रवाई के दौरान अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर साहिल दाहिया, संत कुमार भारती, सुरेन्द्र चौधरी, अमन निषाद, रामदास केवट, संजय नेपाली, अरबाज खान व सागर निषाद सहित 8 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 13 जुआरियों की गिरफ्तारी और लाखों की जब्ती के बाद अब निगाहें पुलिस अधीक्षक के अगले कदम पर टिकी हैं। देखना बाकी है कि क्या केवल जुआरियों पर वैधानिक शिकंजा कसेगा या फिर संदिग्ध भूमिका निभाने वाले स्थानीय स्तर के जिम्मेदारों पर भी विभागीय गाज गिरेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह