खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह कुठला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा बारिश ने बरपाया कहर, श्मशान भूमि के पास स्थित कच्चा मकान भरभरा कर हुआ धराशाई, बाल बाल बचा 2 साल का मासूम और पूरा परिवार बारिश के कारण जर्जर मकान का बारजा ढहा, हादसे में हुई प्रौढ़ की दर्दनाक मौत शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विद्यार्थियों दिखाई प्रतिभा, मिली सराहना

संदेश जगत कटनी। सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत 2047 की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों के तहत सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन दो स्तरों पर किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकटवार्ड में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती नीरजा मीता आर्नल्ड की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश नारायण द्विवेदी के निर्देशन में उत्कृष्ट विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के विधायक संदीप जायसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती बीना बनर्जी (पार्षद) एवं जनप्रतिनिधि श्री रजत जैन (मंडल अध्यक्ष) व प्रदीप उपाध्याय (महामंत्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड के अतिरिक्त मा.शाला खिरहनी, मा.शाला पहरुआ एवं हाई स्कूल कुठला के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंतिम सोपान में विधायक के कर कमलों द्वारा विद्यार्थियों की खेलकूद गतिविधि हेतु बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया एवं विद्यालय विकास हेतु घोषणा की गई, जिस हेतु समस्त विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह