राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

स्वयंसेवकों ने दीं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कृत हुए प्रतिभागी

संदेश जगत कटनी। जिला संगठन की वरिष्ठ डॉक्टर रुक्मणी प्रताप के मार्गदर्शन में प्राचार्य डाक्टर एमपी स्वर्णकार के निर्देशन में विज्ञान महाविद्यालय कैमोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धवैहा में आयोजित हुआ। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता पटेल थीं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हरैया की सरपंच मुंडी बाई कोल, समस्त पंच गण, सचिव इंद्रपाल पटेल, रोजगार सहायक अजय कचेर, प्राथमिक शाला धवैया के प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह, सहायक प्राध्यापक चंद्रकला बाई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं समस्त ग्रामीण जनों की उपस्थिति थी। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉक्टर एमपी स्वर्णकार, सहायक प्राध्यापक नीलांचल मिश्रा, निखिल असाटी, वैशाली गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार पटेल एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गईं और आयोजन को शानदार बनाया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सात दिवसीय कार्यक्रम के समापन की बेला में कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार पटेल द्वारा अधिकारी/कर्मचारी, अतिथियों सहित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट: जागेश्वर मिश्रा (विजयराघवगढ़)

Leave a Comment

और पढ़ें