विजयराघवगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री तिवारी ने सुनीं 105 आवेदकों की समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

कटनी। जिला प्रशासन द्वारा हर मंगलवार की जनसुनवाई ,अब आम लोगों के लिए भरोसे और समाधान का मंच बन गई है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मंगलवार को विजयराघवगढ़ पहुंच कर  105 आवेदकों की समस्याएं सुना और अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम  विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
*सीमांकन नहीं करने पर पटवारी को नोटिस*
विजयराघवगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में आवेदक गुलाब सिंह राठौर  के द्वारा कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को बताया गया  कि पिता राम कृपाल राठौर ग्राम हरकोहरी तहसील विजयराघवगढ़ खसरा नं.175 हल्का नं.14/5 में कुल रकबा 63 आरे भूमि है। सीमांकन के लिए आवेदन  करने के बाद भी अब तक भूमि का सीमांकन नहीं हुआ है।इस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित हल्का पटवारी तीरथ पटेल को सीमांकन कार्य में हीलाहवाली बरतनें पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
*करायें एफआईआर*
कलेक्टर को जनसुनवाई में ग्राम पडरिया निवासी कैलाश चंद्र परौहा ने अग्रवाल कृषि केन्द्र और ग्राम ताली मोहनी निवासी नागेन्द्र पांडेय ने कृषक जागरण पहरूआ कटनी से खरपतवार नष्ट करने की दवाई ली थी, उससे फसल ही खराब हो गई। इसी प्रकार अग्रवाल कृषि केन्द्र से खरीदीं गई दवा का छिड़काव करने से भी फसल खराब हो गई। इस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि एसएडीओ से जांच कर संबंधित कृषि खाद एवं दवा विक्रेताओं  के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने के‌ निर्देश दिये।
*आयुष्मान कार्ड का वितरण*
कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में ही राम बाई चौधरी, दिनेश सूर्यवंशी,जय चौधरी,संजू चौधरी और विद्या बाई चौधरी को आयुष्मान कार्ड बनवा कर वितरित किया।
*लाड़ली लक्ष्मी को स्वीकृति पत्र वितरित*
कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में दो बालिकाओं क्रमशःकुमारी आराध्या सोनी, माता – श्रीमती पुष्पा, पिता- श्री अजय को और बालिका कुमारी अपूर्वा साहू, माता- श्रीमती सुषमा, पिता – श्री रमाशंकर को लाड़ली लक्ष्मी योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

यू

के

Leave a Comment

और पढ़ें