खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह कुठला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा बारिश ने बरपाया कहर, श्मशान भूमि के पास स्थित कच्चा मकान भरभरा कर हुआ धराशाई, बाल बाल बचा 2 साल का मासूम और पूरा परिवार बारिश के कारण जर्जर मकान का बारजा ढहा, हादसे में हुई प्रौढ़ की दर्दनाक मौत शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

कुठला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा

कुठला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

संदेश जगत कटनी। कुठला थाना परिसर में शुक्रवार को घटी एक सनसनीखेज घटना ने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। थाने के अंदर दलपत पटेल नामक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। आग से बुरी तरह झुलसे दलपत पटेल की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 90 प्रतिशत तक जल चुका है और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जानकारी के मुताबिक, दलपत पटेल का बेटा चोरी के एक मामले में पहले से जेल में बंद है। आरोप है कि पुलिस इस मामले में दलपत की पत्नी (युवक की मां) को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी बात से आहत और परेशान होकर दलपत पटेल शुक्रवार को कुठला थाने पहुंचा और अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। थाने में एकाएक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में आग बुझाकर उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर पुलिस यह साबित करने में लगी है कि व्यक्ति सी ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया, लेकिन आम जनमानस और कानून के जानकारों का कहना है कि यह स्वीकार करना बेहद मुश्किल है कि कोई व्यक्ति केवल दबाव बनाने के लिए अपने जीवन को इस तरह दांव पर लगाएगा और आत्मघाती कदम उठाएगा। जब युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को थाना परिसर में आग के हवाले किया, तो पुलिस अमला कहां था, किसी ने देखा नहीं और रोका नहीं, यह प्रश्न चिन्ह लगना लाजिमी है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच को सुनिश्चित करने के लिए मांग की जा रही है कि जांच पूरी होने तक संबंधित थाना प्रभारी और मामले के जांच अधिकारी को तत्काल प्रभाव से थाने से हटाया जाए, ताकि वे जांच प्रक्रिया को किसी भी तरह प्रभावित न कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह