खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह कुठला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा बारिश ने बरपाया कहर, श्मशान भूमि के पास स्थित कच्चा मकान भरभरा कर हुआ धराशाई, बाल बाल बचा 2 साल का मासूम और पूरा परिवार बारिश के कारण जर्जर मकान का बारजा ढहा, हादसे में हुई प्रौढ़ की दर्दनाक मौत शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

बारिश के कारण जर्जर मकान का बारजा ढहा, हादसे में हुई प्रौढ़ की दर्दनाक मौत

बारिश के कारण जर्जर मकान का बारजा ढहा, हादसे में हुई प्रौढ़ की दर्दनाक मौत

रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक स्थित बजाज एजेंसी के सामने हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

संदेश जगत कटनी। शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक स्थित बजाज एजेंसी के सामने शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण एक जर्जर मकान का बारजा अचानक ढह गया। इस हादसे की चपेट में आने से बारजे पर खड़े एक प्रौढ़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सागर पुलिया के पास स्थित अग्रवाल बिल्डिंग में प्रेम लाल पिता लूसन प्रसाद गड़ारी किराए के मकान में रहते थे। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से थम-थमकर हो रही बारिश से बिल्डिंग की स्थिति और जर्जर हो चुकी थी। शनिवार दोपहर प्रेम लाल मकान के बारजे यानी छज्जे पर खड़े थे, तभी अचानक जर्जर बारजा भरभराकर नीचे आ गिरा। प्रेम लाल भी बारजे के साथ सीधे नीचे आ गिरे और मलबे में दबने व गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रंगनाथ नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को मलबे से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों व इमारत की जर्जर स्थिति को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह